ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रहे तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा दावा सामने आया है। इसके तहत कहा गया है कि अमेरिका को नई खुफिया जानकारी मिली है जिससे संकेत मिलते हैं कि इस्राइल ईरान के परमाणु ठिकानों पर सैन्य हमले की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी अमेरिका की एक न्यूज चैनल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल ने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन हाल के महीनों में हमले की संभावना काफी बढ़ गई है।