कनाडा भारत को बदनाम करने की कोई कोशिश नहीं छोड़ रहा है। ट्रूडो सरकार के एक मंत्री ने दावा किया कि, कनाडा में सिख अलगाववादियों पर एक्शन का आदेश अमित शाह की ओर से दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के विदेश उप-मंत्री डेविड मॉरिसन ने मंगलवार को एक संसदीय पैनल में यह बयान दिया था। मॉरिसन ने संसदीय पैनल के सामने यह भी स्वीकार किया कि, उन्होंने ही अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट को बताया था कि इस मामले में भारत के गृह मंत्री शामिल हैं। कनाडा में विदेश मामलों के उपमंत्री डेविड मॉरिसन ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने ही बिना किसी सबूत के वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार को शाह के नाम की जानकारी लीक की थी।