भारतीय सीमा पर फिलहाल चीन से विवाद चल रहा है पर अभी जो खबर आपको हम दिखाने जा रहे हैं वो किसी सीमा विवाद या राजनैतिक संकट की नहीं बल्कि चीन के एक और इंजीनियरिंग के कमाल की है। चीन हर बार इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कुछ ऐसा काम करता है कि दुनिया देखती रह जाती है, कुछ ऐसा ही चीन ने इसबार भी किया है। चीन ने 248 एकड़ में तैयार किया है 100 मेगावॉट का सोलर पावर प्लांट और इसे शक्ल दी है प्यारे से पांडा की।