शादी को लेकर लड़कियों में कई भ्रम फैले हुए हैं। ऐसा अक्सर सुनने को मिलता है कि लड़कियां पैसे वाले से ही शादी करना चाहती हैं। सिर्फ शादी ही नहीं लव पार्टनर भी ऐसा ढूंढ़ती हैं जो पैसे वाला हो जो उनकी हर डिमांड पूरी कर सके। लड़कियों को लेकर ऐसी न जाने कितनी अफवाहें फैला दी गई हैं। शॉर्ट फिल्मों के रिव्यू के क्रम में हमारी आज की फिल्म है मारा और इलो की कहानी। बहुत ही खूबसूरती से शूट की गई और उतने ही जबर्दस्त भावों से भरी इस फिल्म ने लड़कियों को लेकर फैले हर मिथ को तोड़ा है। कहानी है चाइना की मारा की जिन्होंने इलो से शादी कर ली। मारा और इलो में प्यार तो बराबर का है, मगदर कद काठी बिलकुल अलग दरअसल इलो बौने है। ये वीडियो इन दिनों खूब वायरल भी हो रहा है।