ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने चौंकाने वाला एक फैसला लिया है। पीएम थेरेसा ने देश में आठ जून को आम चुनाव की घोषणा कर दी। पीएम थेरेसा ने कहा कि यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के बाद देश को राजनीतिक स्थिरता की जरूरत। आप को बता दें कि डेविड कैमरून के प्रधानमंत्री पद को छोड़ने के बाद थेरेसा मे ने 13 जुलाई 2016 को ब्रिटेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।