सुहावने मौसम वाले यूरोप में भी इन दिनों गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। इस बीच ब्रिटेन से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर पहले तो शायद आपको हंसी आ जाए। दरअसल, यहां एक स्कूल के कुछ लड़कों ने शॉर्टस पहनकर स्कूल आने की इजाजत मांगी, जब उनकी ये मांग पूरी नहीं हुई, तो ये लड़के स्कर्ट पहनकर स्कूल पहुंच गए। ये तो हुई स्कूल की बात ऑफिस में भी एम्प्लॉय स्कर्ट पहनकर जा रहे हैं ताकि, गर्मी से उन्हें थोड़ी राहत मिल सके।