अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास के पास एक जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाके इतना जोरदार था कि धुएं से पूरा आसमान ढक गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। अफगानिस्तान की पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, ब्लास्ट में 65 लोगों की मौत हो गई है और 325 लोग घायल हुए हैं।