नेपाल राष्ट्र बैंक ने भारत के 500 और 2000 रुपए के नए नोटों पर बैन लगा दिया है। नेपाल राष्ट्र बैंक का कहना है, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने अभी तक फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के तहत नई अधिसूचना जारी नहीं की है, इसलिए नए भारतीय नोट नहीं लिए जा सकते।