ब्रिटेन के मैनचेस्टर में एक एरिना में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके में तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए है। ब्रिटिश पुलिस ने धमाके को आतंकवादी हमला बताया, जबकि इस घटना के बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। ये धमाका तब हुआ जब मैनचेस्टर के एरिना में पॉप सिंगर अरियाना ग्रांडे का लाइव कॉन्सर्ट खत्म हुआ था। आतंकवादी संगठन ISIS ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।