भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में इन दिनों वहां के नेताओं पर जूते फेंकने का दौर चल रहा है। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर जूता फेंके जाने के बाद अब पूर्व क्रिकेटर और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान पर जूता फेंकने का मामला सामने आया है। पंजाब प्रांत के गुजरात शहर में एक रैली के दौरान इमरान खान पर एक युवक ने जूता फेंक दिया।हालांकि, जूता इमरान खान को लगने की जगह उनके बगल में खड़े अलीम खान नाम के शख्स को लगा।