उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दलित दिव्यांग युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। दिल को दहला देनेवाले इस वीडियो में दो युवकों को पीटा जा रहा है जिनमें से एक दिव्यांग है। बताया जा रहा है कि पर्स चोरी करने का सिर्फ शक होने पर दबंगों ने दोनों युवकों को बेरहमी से पीटा और उनके चिल्लाने पर मुंह में कपड़ा ठूंसा और अंगूठा काट दिया।