जोधपुर से एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में होमगार्ड का एक जवान एक शख्स की पिटाई करता दिख रहा है। शख्स भी अपने बचाव में होमगार्ड पर हाथ उठाता है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो जोधपुर विकास प्राधिकरण के ऑफिस के अंदर का है जहां किसी मामले की खबर लेने पहुंचे एक पत्रकार और होमगार्ड के बीच हाथापाई हो गई। कम्पाउंड में हो रही लड़ाई का पता जैसे ही JDA के अधिकारियों को हुआ वो तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग किया।