फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक वीडियो, मौत बनकर गिरी चौराहे पर लगी होर्डिंग

वीडियो डेस्क/ नई दिल्ली Updated Sat, 06 Oct 2018 09:49 AM IST

महाराष्ट्र के पुणे शहर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन के पास शाहिर अमर शेख चौक पर लगा करीब 40 फीट ऊंचा लोहे का स्टैंड और होर्डिंग लोगों पर गिर पड़ी। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि नौ और लोगों को गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि होर्डिंग अवैध रूप से रेलवे की जमीन पर लगाई गई थी जिसे हटाने का काम चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार और मजदूरों पर मामला दर्ज किया है। हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से जख्मी लोगों को एक लाख रुपये और जिन्हें हादसे में हल्की चोट आई है उन्हें 50 हजार रुपये का मुआवजा दिए जाने की घोषणा की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें