365 करोड़ के घोटाले के आरोप में मुंबई की भायखला जेल में सजा काट रहे एनसीपी विधायक रमेश कदम का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में आरोपी MLA पुलिस को गाली देते और धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। रमेश कदम को नियमित तौर पर मेडिकल चेकअप के लिए जेल से अस्पताल ले जाने के लिए बाहर लाया गया था। पुलिस और रमेश कदम पुलिस वैन के इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक से विधायक नाराज हो गए और पुलिसवालों से बदसलूकी शुरू कर दी। फिलहाल मुंबई पुलिस आयुक्त दत्ता पडसलगीकर ने घटना की जांच का आदेश दे दिए है।