हिजबुल चीफ सलाहुद्दीन के बेटे शाहिद यूसुफ को गिरफ्तार करने पर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन की बौखलाहट दिखाई देने लगी है। हिजबुल कमांडर रियाज नैकू ने एक ऑडियो जारी किया है। ऑडियो में आतंकी रियाज नैकू ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मेरे साथी के परिवारवालों को तंग किया तो वो किसी को नहीं छोड़ेगा।