फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री पैदल मार्ग भूस्खलन जोन पर लापता श्रद्धालुओं की खोजबीन जारी

भूस्खलन के कारण यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लापता लोगों को ढूंढने के लिए आज सुबह रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन का आज तीसरा दिन है। स्निफर डॉग के जरिए एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों को ढूंढने में लगी है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप हादसे के बाद जिला प्रशासन ने धाम यात्रा को एक दिन के लिए रोक दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को विभिन्न पड़ावों पर रोककर पैदल और वैकल्पिक मार्ग पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप भारी भूस्खलन होने से वहां पर मलबा और बोल्डर एकत्रित हो गए हैं। इस वजह से पैदल मार्ग पर लगी रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें