काशीपुर ब्लॉक में पंचायत चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है। गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह है। काशीपुर के राजकीय प्राथमिक स्कूल एस्कॉर्टफार्म में बने मतदान केंद्र में मतदाता वोट करने के लिए कतारों में लगे हैं। सभी गांव के विकास के लिए सही जनप्रतिनिधि चुनने के लिए वोट करने पहुंचे हैं। इस केंद्र पर एजेंटों में थोड़ी तकरार हुई, लेकिन स्थिति सामान्य बनी हुई है। वहीं, मतदान केंद्र में एजेंटों के बीच पानी पिलाने को लेकर भी नोकझोंक हो गई। इस पर पुलिस गार्ड ने लोगों को केंद्र से बाहर खदेड़ा।