फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima: विधायक भुवन कापड़ी ने कहा- नशे के धंधे पर लगे रोक

हीरा मेहरा Updated Sat, 20 Dec 2025 05:34 PM IST

खटीमा क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के धंधे से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं व विधायक भुवन कापड़ी ने शुक्रवार को पुलिस को ज्ञापन सौंपकर तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। खटीमा कोतवाली में सीओ को संबोधित ज्ञापन कोतवाल विजेंद्र शाह को सौंपते हुए विधायक कापड़ी ने कहा कि नशे के बढ़ते धंधे से युवा पीड़ी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। नशे के आदी युवा अपराध के दलदल में फंस रहे हैं। कहा कि क्षेत्र में नशे का धंधा बढ़ने से आपराधिक घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। इससे क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है। विधायक कापड़ी ने चेतावनी दी कि यदि नशे के सौदागरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें