फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: बेजुबानों के जख्मों पर मरहम लगा रहा ख्वाहिश की पशुशाला, घायल जानवरों का हो रहा इलाज

चैती मंदिर के पास ख्वाहिश पशुशाला का निर्माण किया गया है। ख्वाहिश एनजीओ की संचालक आयुषी नागर ने समाजसेवियों के सहयोग से इस पशुशाला की शुरुआत की। इसके लिए समाजसेवी शक्ति प्रकाश अग्रवाल ने चार बीघा जमीन दी है। साथ ही अपूर्व जिंदल, शोभित अग्रवाल, मुदित, दिलप्रीत, संजय ठाकुर सहित अन्य लोगों ने यहां बेजुबान जानवरों व पशुओं के लिए नर्सिंग होम सेंटर बनाने में सहयोग किया है। सड़क दुर्घटना में किसी भी जानवर के घायल होने की सूचना मिलने पर उन्हें रेस्क्यू करके टीम सेंटर पर लाती है। यहां पंतनगर यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टर सप्ताह में दो दिन अपनी सेवाएं देते हैं। यहां चार पशु पैरावेट हैं, जो इनकी देखभाल रोजाना करते हैं। जरूरत पड़ने पर पशुओं का निशुल्क ऑपरेशन भी किया जाता है। यहां पर कैंसर, ट्यूमर व एक्सीडेंट में गंभीर घायल पशुओं का इलाज करके उन्हें ठीक किया गया है। आयुषी नागर ने बताया कि अब तक पांच हजार जानवरों को रेस्क्यू कर चुकी हैं। अक्सर यहां आकर लोग पशुओं की सेवा भी करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें