फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: केजीसीसीआई की 38वीं वार्षिक बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता से करेंगे दूर

अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Jul 2026 10:45 PM IST

काशीपुर। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) की 38वीं वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें विनीत कुमार संगल को अध्यक्ष व अश्वनी छाबड़ा को महासचिव मनोनीत किया गया। वहीं, चैंबर सदस्यों ने उद्योगों में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। केजीसीसीआई की वार्षिक बैठक बृहस्पतिवार को चैंबर सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान 2026-27 की कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें विनीत कुमार संगल को अध्यक्ष, रमेश कुमार मिड्ढा को उपाध्यक्ष, अंकित बंसल को कोषाध्यक्ष व अश्वनी छाबड़ा को महासचिव चुना गया। इसके अलावा नितिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, भास्कर शर्मा, बीवी श्रीधर, संजय सिंह समेत 18 सदस्य चुने गए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने वर्ष 2025-26 के क्रियाकलापों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जबकि कोषाध्यक्ष अंकित बंसल ने वर्षभर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। नवनियुक्त चैंबर अध्यक्ष विनीत कुमार संगल ने कहा कि पिछले सत्र में उद्योगों की जो समस्याएं हल होने से रह गई हैं, उन्हें वह प्राथमिकता से दूर करेंगे। यहां पर आरके गुप्ता, देवेंद्र कुमार अग्रवाल, अनूप सिंह, अशोक बंसल, एडवोकेट शकील अहमद सिद्दीकी, मनमोहन भारद्वाज, आनंद द्विवेदी, संजीव तोमर, दुर्गेश मोहन, पुनीत बंसल, विक्रांत चौधरी, बांके बिहारी गोयंका, केपी सिंह, विकास गर्ग आदि उद्यमी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें