फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: ड्रेनेज समस्या से मिलेगी राहत, तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण के लिए मेयर ने किया निरीक्षण

गायत्री जोशी Updated Tue, 21 Apr 2026 05:10 PM IST

रुद्रपुर में वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होने वाला है। मेयर विकास शर्मा ने मंगलवार को तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण के लिए सिंचाई विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। तीनपानी डैम बीते कई वर्षों से जर्जर था। इसकी जल निकासी क्षमता पूरी लगभग समाप्त हो चुकी थी, जिसका खामियाजा आबादी को भुगतना पड़ता था। मानसून के दौरान ड्रेनेज सिस्टम ठप होने से फुलसुंगा, फुलसुंगी और आसपास की दर्जनों कॉलोनियां जलमग्न हो जाती थीं। सड़कें तालाब का रूप ले लेती थीं और लोगों का घरों से निकलना दूभर हो जाता था। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस समस्या की सीएम पुष्कर सिंह धामी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पैरवी की। सीएम के विशेष हस्तक्षेप के बाद शासन ने डैम के कायाकल्प के लिए 1.74 करोड़ की राशि स्वीकृत की, जो अब सिंचाई विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है। सर्वे के दौरान मेयर ने सिंचाई विभाग के इंजीनियरों के साथ डैम के तकनीकी पहलुओं, मजबूती और भविष्य की जरूरतों पर गहन मंथन किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य न केवल गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, बल्कि इसे जनभावनाओं के अनुरूप बनाया जाए। ताकि आगामी कई दशकों तक क्षेत्रवासियों को ड्रेनेज की समस्या न देखनी पड़े। इस मौके पर सिंचाई विभाग के एसडीओ बीएस डांगी, जेई हरपाल, पंचदेवी, पार्षद पवन राणा, शुभम ठाकुर, दलीप अधिकारी, अनुज पाठक, बृजेश गुप्ता, अनुराग बोस सहित कई मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें