फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल तेज, जनगीतों से सरकार को जगाने का प्रयास किया

गायत्री जोशी Updated Fri, 10 Apr 2026 04:51 PM IST

रुद्रपुर में पिछले 19 दिन से 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले हड़ताल कर रहे इंजीनियरों ने अब जनगीतों के माध्यम से सरकार को जगाने का प्रयास किया है। जिला मुख्यालय के सिंचाई विभाग के परिसर में एकत्र विभिन्न विभागों के इंजीनियरों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। जब-जब हमरा हक छीनोगे, तब-तब तुमरा सब छीनेंगे, सत्ता की दस्तक हैं नारे, कुर्सी का मस्तक हैं नारे, गांव-गांव शहरों में नारे, सागर की लहरों में नारे आदि गीत गाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। शुक्रवार को महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष एसएस डंगवाल और मंडलीय सचिव दीपक मटियाली, मंडलीय उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने रुद्रपुर पहुंचकर हड़ताली इंजीनियरों का हौसला बढ़ाया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि इंजीनियरों की एकजुटता से सरकार को झुकना पड़ेगा। कुछ मांगों पर सरकार सहमत है। 5400 ग्रेड पे देने की मांग पूरी होने के बाद ही समझौते की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। इंजीनियरों ने लोनिवि और सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता की ओर से जारी हड़ताल पर लौटने के नोटिस की प्रतियां जलाकर रोष जताया। महासंघ के जिला सचिव हरपाल सिंह, वीके सनवाल, केशव लाल, योगेश ततराड़ी, हरीश बसेड़ा, प्रकाश पंत आदि ने विचार रखे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें