फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: सरकारी अस्पताल में रक्त संबंधी जांच शुरू

अब गरीब मरीजों को निजी लैबों में महंगी जांच कराने से छुटकारा मिल गया है। सरकारी अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में नई मशीन लगाकर जांच करना शुरू कर दी गई है। एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग से अनुबंधित चंदन लैब और अस्पताल की पैथोलॉजी लैब संचालित होती है। अस्पताल की लैब में अभी तक बहुत कम रक्त संबंधी जांच हो रही थी और चंदन लैब की रिपोर्ट आने में दो दिन का समय लगता है। जिससे मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। भीड़ अधिक होने पर जांच कराने को घंटों तक कतार में भी लगना पड़ता है। इसका संज्ञान लेकर अस्पताल प्रशासन ने बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर नई मशीन लगा दी है। इस मशीन के माध्यम से ब्लड शुगर, एस एसजीपीटी, एस एसजीओटी, एस एल्कलाइन फॉस्फेट, यूरिया, क्रिकेटिव, यूरिक एसिड, कॉलेस्ट्रोल, इरीग्लिस राइड, टी प्रोटीन, एस बिलीरुबिन आदि रक्त संबंधी जांच होने लगी हैं। लैब में रोज 30-40 मरीजों के रक्त की जांच की जा रही है। इस मशीन में कर्मियों को मैन्युअल सैंपल लगाने पड़ते हैं। बता दें कि अस्पताल में काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, रामनगर और यूपी से भारी संख्या में मरीज इलाज को पहुंचते हैं। दूर दराज से आने वाले गरीब मरीजों को अस्पताल में निशुल्क जांच का लाभ मिलने लगा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें