फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऊधम सिंह नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Heera Updated Sun, 16 Aug 2026 12:35 AM IST

ऊधम सिंह नगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने ध्वजारोहण किया। वहीं विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद डीएम ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ के साथ ही जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इसके उपरांत जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने शहीद-ए-आजम उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम मनीष बिष्ट, ओसी हिमांशु कफल्टिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत मौर्य, संयुक्त निदेशक विधि डीएस जंगपांगी आदि मौजूद रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को फूलमाला व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अमरजीत सिंह, इंद्रासन यादव, आनन्द मणि रतूड़ी, प्रकाश, हरवंश सिंह, परमेश्वर, कमलेश त्रिपाठी, वर्मानंद, सुमन, श्रवण कुमार, वीर माता लक्ष्मी देवी और वीर नारी मंजू रावत शामिल रहीं। सेनानियों की परिकल्पना को साकार करना हमारा दायित्व: डीएम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की परिकल्पनाओं को साकार करना है और देश-समाज के विकास में पूर्ण सहभागिता निभानी होगी। उन्होंने कहा गरीब तबके का विकास करना हम सभी का दायित्व है। अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर ही हम वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राज्य आंदोलनकारियों पर पुस्तिका प्रकाशित की जाएगी, ताकि युवा पीढ़ी उनके योगदान को जान सके। उन्होंने पर्यावरण और खाद्य संरक्षण पर भी जोर दिया। क्रॉस कंट्री रेस में खुशी और पुष्कर अव्वल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल विभाग ने क्रॉस कंट्री ओपन रेस कराई। जिसे डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बालक वर्ग में पुष्कर चंद्र प्रथम, केवल चम्याल द्वितीय, अमित कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में खुशी गोस्वामी प्रथम, गुंजन द्वितीय, गुरप्रीत कौर तृतीय रही। विजेताओं को ट्रॉफी व ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें