फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: आधार सीडिंग और डीबीटी इनेबल ना होने से 498 छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी

Alka Tyagi Updated Tue, 21 Jul 2026 06:17 PM IST

रुद्रप्रयाग। जिले के 498 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति बैंक खातों की आधार सीडिंग और डीबीटी इनेबल नहीं होने के कारण अटकी हुई है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों और खंड शिक्षा अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर आधार सीडिंग और डीबीटी इनेबल कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक के 498 छात्र-छात्राएं तकनीकी कारणों से योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इनमें अगस्त्यमुनि विकासखंड के 232, जखोली के 194 और ऊखीमठ के 72 विद्यार्थी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन मामलों में आधार सीडिंग संभव नहीं है, उनका वास्तविक विवरण तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें