केदारनाथ मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को प्रात: 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बुधवार को केदारनाथ भगवान की चल विग्रह पंचमुखी डोली को मंदिर के सभामंडप में विराजमान कर दिया गया। मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया विशेष पूजाओं के साथ सुबह चार बजे से शुरू हो जाएगी। कपाट बंद होने के बाद बाबा की पंचमुखी डोली रात्रि प्रवास के लिए अपने पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी।