उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से भारी बारिश से जगह जगह भूस्खलन हुआ है कहीं सड़क टूट गई हैं, कहीं पहाड़ का मलबा सड़क पर आ गया है। इस वजह से चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई है। एक ओर जहां श्रद्धालु खराब मौसम के चलते कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते, वहीं दूसरी ओर केदारनाथ में चुनौतीपुर्ण हालातों में कुछ लड़कियां ऐसा काम कर रही हैं, जिस सुनकर आप उन्हें सैल्यूट करे बिना नहीं रह सकेंगे।