फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच के बाद सड़क पर टकराव, घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा

Renu Saklani Updated Sat, 20 Jun 2026 06:12 PM IST

हरिद्वार कनखल क्षेत्र में क्रिकेट मैच खेलकर घर लौट रहे एक युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। बीच सड़क हुई इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रावली महदूद स्थित हरिद्वार ग्रीन सोसायटी निवासी रितिक जमालपुर में क्रिकेट मैच खेलने के बाद अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि हरेराम आश्रम के निकट पहले से मौजूद कार्तिक नामक युवक अपने कई साथियों के साथ वहां पहुंचा और रितिक को रोक लिया। इसके बाद कहासुनी के बीच युवक के साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो हमलावर वहां से भाग निकले। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें