फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से दो छात्रों की मौत

अलका त्यागी Updated Wed, 15 Oct 2025 10:18 PM IST

रुड़की में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार दो कॉलेज छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक छात्र गंभीर घायल है। घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। क्षतिग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में है। जबकि रोडवेज बस के चालक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सड़क दुर्घटना किन कारणों से हुई है पुलिस इसकी जांच कर रही है। दुर्घटना से पीड़ित परिवारों में गम का माहौल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें