खानपुर के राजेश पायलट स्टेडियम में चल रहे खेल महाकुंभ का रविवार को समापन हो गया।इस अवसर पर खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि छात्र छात्राओं को लगातार खेलो में भाग लेना चाहिए,ताकि उनमें छिपी हुई प्रतिभा को मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि बहुत खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने संसाधनों के अभाव में भी आज वह राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमक रहे हैं। उन्होंने बच्चों से लगातार आगे बढ़ने की अपील की।युवा कल्याण विभाग के डीओ प्रमोद चंद पांडे ने कहा कि छात्र छात्राओं को सभी सुविधाओ के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने छात्र छात्राओं से खेलो में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।खानपुर के युवा कल्याण अधिकारी आशीष सिंगवान ने बताया कि बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में नितिन प्रथम, अबरार द्वितीय , और अर्जुन तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 500 मीटर दौड़ में बिट्टू प्रथम, विश्व द्वितीय और अमन तृतीय स्थान पर रहे। वही खो खो में खंजरपुर प्रथम, पोडोवाली द्वितीय और गोवर्धनपुर तृतीय स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि खानपुर कै खेल समन्वय मांगेराम मौर्य को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।