ऋषिकेश शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान एक 24 वर्षीय युवक तेज बहाव में बहकर डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार थाना मुनिकीरेती के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि शिवपुरी में नमामि गंगे घाट के पास पांच युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राजस्थान निवासी वेद प्रकाश (24) पुत्र गिरिराज, निवासी चचियावास, अलवर अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह पानी में ओझल हो गया।