नमामि गंगे की ओर से ऋषिकेश के लिए बहुहितधारक कार्य समूह की बैठक नगर निगम परिसर में मेयर शंभू पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण और स्वच्छता के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना था, जिसमें सीवरेज उपचार, नदी तट विकास, और जैव विविधता संरक्षण शामिल हैं । इस बैठक में ऋषिकेश के मेयर, नगर निगम के अधिकारी, और नमामि गंगे परियोजना के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने गंगा नदी के प्रदूषण को कम करने और इसके संरक्षण के लिए ठोस कार्य योजना बनाने पर चर्चा की। नमामि गंगे योजना के तहत विकास कार्यों पर चर्चा हुई, जिसमें चंद्रभागा नदी,रंभा नदी और संजय झील ऐसे गंगा की तमाम सहायक नदियों में दूषित जल की समस्या का समाधान करने के लिए ठोस योजना बनाई गई ।