फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट पर नहाने के दौरान नदी में बहा नोएडा का युवक

Renu Saklani Updated Tue, 16 Jun 2026 06:50 PM IST

मुनिकीरेती-तपोवन क्षेत्र स्थित साईं घाट पर नोएडा निवासी युवक नहाने के दौरान तेज लहरों में चले गया। इस दौरान वह देखते ही देखते नजरों से ओझल हो गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ढालवाला की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि स्थानीय पुलिस, प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से जानकारी प्राप्त कर सर्च अभियान शुरु किया गया। दिल्ली से सात युवकों का एक समूह ऋषिकेश भ्रमण के लिए आया था। सभी युवक तपोवन क्षेत्र स्थित साईं घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे। स्नान के दौरान शौर्य नागर(20) पुत्र किशनपाल निवासी बिसरख जलालपुर गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश गंगा नदी में तैरने का प्रयास करने लगा, लेकिन नदी के तेज बहाव और गहराई की चपेट में आकर बह गया। बताया कि आसपास के घाटों पर युवक की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें