पिथौरागढ़ में 55वीं वाहिनी एसएसबी के परिस में आयुष विभाग ने योग शिविर का आयोजन किया। प्रशिक्षकों ने एसएसबी के जवानों और अधिकारियों को योग से निरोग रहने के तरीके बताए। कमांडेंट आशीष कुमार ने कहा कि योगाभ्यास कर जवान विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच अपने शरीर को मन को स्वस्थ्य रख सकते हैं। इस दौरान प्रशिक्षकों ने जवानों को अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित अन्य योगों का अभ्यास कराया। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैंसोड़ा, डॉ. बीपी जोशी, डॉ. उषा भट्ट, डॉ. हेमलता, योग प्रशिक्षक रवि पांडे, बीना कार्की आदि मौजूद रहे।