फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: ग्रामीणों ने पेयजल की मांग पर किया प्रदर्शन, कहा- 1980 में बनी योजना हो चुकी है जर्जर

हीरा मेहरा Updated Mon, 29 Dec 2025 11:07 PM IST

पिथौरागढ़ जिले के मड़मानले क्षेत्र के कुनकटिया, धौलकांडा और दोबांस के ग्रामीणों ने पानी की मांग पर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि वर्ष 1980 में बनी पेयजल योजना जर्जर हो चुकी है और इसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। योजना से पानी नहीं मिल रहा। गर्मी में क्षेत्र की पांच हजार से अधिक की आबादी को पेयजल के लिए तरसना होगा। कुनकटिया, धौलकांडा और दोबांस के ग्रामीण खीमराज जोशी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि तीनों गांवों की पांच हजार से अधिक की आबादी की प्यास बुझाने के लिए वर्ष 1980 में धौरधूरा-कुनकटिया पेयजल योजना का निर्माण किया गया था। देखरेख के अभाव में यह योजना जर्जर हो चुकी है और इससे पानी नहीं मिल रहा है। क्षेत्र के लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर अपनी जरूरत पूरी करने के लिए मजबूर हैं। कहा कि जल संस्थान और जल निगम दोनों ही जिम्मेदार संस्थान इस योजना को अपना नहीं बता रहे हैं। दोनों संस्थानों के अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने से क्षतिग्रस्त योजना का सुधारीकरण नहीं हो पा रहा है इससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। कहा कि गर्मी में यह दिक्कत और बढ़ेगी। ऐसे में समय रहते संस्थानों की जिम्मेदारी तय करते हुए योजना का सुधारीकरण होना चाहिए। चेतावनी देते हुए कहा जल्द ही योजना का सुधारीकरण नहीं हुआ और उन्हें जल संकट से मुक्ति नहीं मिली तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में दया किशन जोशी, पीतांबर दत्त, गणेश दत्त पांडे, माधवानंद जोशी, प्रकाश जोशी, संतोष कुमार, दिवानी राम, रमेश दत्त सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें