एसएसबी की अंतर सीमांत क्लस्टर बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खिलाड़ियों को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि सीमांत जिले में यह आयोजन होना गौरव की बात है। इससे पूर्व एसएसबी के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सीमांत मुख्यालय रानीखेत के महानिरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 19 से 22 अगस्त तक पिथौरागढ़ में बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एसएसबी के विभिन्न सीमांत मुख्यालयों एवं इकाइयों से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसका उद्देश्य जवानों के बीच खेल संस्कृति, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम भावना एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि 55 वीं वाहिनी पहली बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रही है। इस मौके पर महापौर कल्पना देवलाल, उप महानिरीक्षक सुरेश सुब्रमणियम, महेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।