फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, कांग्रेस और व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

गायत्री जोशी Updated Fri, 06 Mar 2026 04:47 PM IST

पर्यटन नगरी मुनस्यारी में बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। सभी ने बीते दिनों एसबीआई में हुई चोरी की घटना खुलासा न होने पर आक्रोश जताते हुए एसडीएम डॉ. ललित मोहन तिवारी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया और व्यापार संघ अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा पर्यटन नगरी में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। बीते दिनों एसबीआई में चोरी की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोग, व्यापारियों के साथ ही पर्यटकों में दहशत है। पिछले चार महीने में कई दुकानों में चोरी हुईं इनका आज तक खुलासा नहीं हो सका है। नगर में हर रोज तेज रफ्तार बाईक दौड़ा रहे नाबालिग दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। हैरानी है कि पुलिस की नजर इन पर नहीं पड़ रही है। सभी ने डीएम और एसपी को ज्ञापन भेजकर सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती का भरोसा दिलाने के लिए बैठक करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह बगरी, सुंदर जौहरी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू, खुशाल हरकोटिया, चंद्र गोस्वामी, हीरा चिराल, बीडीसी सदस्य देवा राणा, योगेश भाकुनी, केदार राम, तुला राम आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें