फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिथौरागढ़ में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

23 जनवरी को निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा। बुधवार को पिथौरागढ़ नगर निगम, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला नगर पालिका और मुनस्यारी नगर पंचायत में चुनाव के लिए 88 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ नगर निगम में 53 जबकि अन्य पांच निकायों 35 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। वहीं निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी 800 सुरक्षा कर्मियों पर होगी। एसपी रेखा यादव ने कहा कि पिथौरागढ़ नगर निगम सहित जिले के सभी छह निकायों में निर्वाचन को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने के लिए पुलिस, होमगार्ड और वन विभाग के 800 जवानों को तैनात किया गया है। संवेदशनशील और अति संवेदनशील बूथों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें