फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: विधायक मयूख महर ने उपरतोला में ग्रामीणों के साथ किया संवाद

पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने अधिकारियों के साथ मटेला-उपरतोला सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने जन संवाद के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुन उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। विधायक ने ठेकेदार को समय पर सड़क का कार्य गुणवत्ता से करने को कहा। ग्रामीणों ने क्षेत्र में हाईस्कूल का उच्चीकरण, गैस वाहन, आंगनबाड़ी केंद्र, पेयजल योजना, पानी गूल, राशन और आधार कार्ड बनने में हो रही समस्याओं के बारे में बताया। विधायक ने एसडीएम मंजीत सिंह को गांव में शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने भल्या से मटियाल तक मार्ग बनाने की मांग रखी। इस पर विधायक ने निधि से कार्य करने और क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए भी धन आवंटित किया। एसडीएम ने जल्द गांव में कैंप लगाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान अधिशासी अभियंता विवेक प्रताप, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, संतोष गोस्वामी, भुवन पांडे, रोहित कोहली, सर्वजीत, गौरव महर, गंगा दत्त कापड़ी, जीवन कोहली, राकेश सौन, अक्षय कुंवर, कमलेश कसनियाल, सचिन प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें