फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: कपड़ों की दुकान में धधकी आग, सारा सामान जलकर खाक; घटना से मचा रहा हड़कंप

पिथौरागढ़ नगर के बीचों-बीच कपड़ों की एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग के विकराल रूप धारण करने से दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग को फैलने से रोक दिया गया। नगर के चिमस्यानौला निवासी कमला वर्मा के भवन के निचले तल पर गर्गुवा, धारचूला और हाल जीआईसी रोड निवासी हेमा धामी गारमेंट की दुकान का संचालन चलाती थी। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चली गई थी। रात करीब 11 बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे कारोबारी राजेंद्र पांडे ने हेमा धामी की दुकान से आग की लपटें निकलती देखी थी। उन्होंने घटना की सूचना हेमा के साथ ही फायर विभाग को दी थी। इस पर दमकलकर्मी दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग बुझने तक दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह से जल गए थे। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि दुकान में रखे इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। राजस्व विभाग आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें