फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने की चिन्हीकरण की मांग, डीएम को भेजा ज्ञापन

हीरा मेहरा Updated Wed, 12 Nov 2025 10:36 AM IST

पिथौरागढ़ में वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण की मांग पर एडीएम योगेंद्र सिंह के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने चिन्हीकरण की प्रक्रिया सरल करने की भी मांग की। मंगलवार को वंचित राज्य आंदोलनकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि राज्य निर्माण के लिए हुए आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद भी उन्हें आंदोलनकारी घोषित नहीं किया गया है। चिन्हीकरण न होने से वे अपने हक से वंचित हैं। कहा कि चिन्हीकरण कर उन्हें भी राज्य आंदोलनकारी का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चिन्हीकरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करना होगा। इस प्रक्रिया को और सरल बनाने की जरूरत है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें राज्य आंदोलनकारी का दर्जा नहीं मिला तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में उमा पांडे, राजेंद्र पांडे, पार्वती भट्ट, मीनू पुनेड़ा, त्रिभुवन जोशी, मोहन सिंह, जगदीश ज्याला, देवकी देवी, भाष्कर दत्त, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें