फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: आदर्श रामलीला समिति श्रीनगर के ऐतिहासिक रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू

श्रीनगर। आदर्श रामलीला समिति श्रीनगर के ऐतिहासिक रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष समिति की ओर से रामलीला का 127वां मंचन किया जाएगा। रामलीला का शुभारंभ 11 अक्तूबर से होगा। इसे लेकर कलाकारों के साथ ही शहर के लोगों में भी उत्साह बना हुआ है। रामलीला में विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकारों का रिहर्सल जन्माष्टमी से ही रामलीला मैदान में शुरू हो गया है। कलाकार नियमित रूप से संवाद, अभिनय और मंचीय प्रस्तुति का अभ्यास कर रहे हैं। समिति की ओर से भी मंचन को बेहतर बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें