फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में व्यापारियों से संवाद के बाद स्मार्ट मीटर लगाने पर बनी सहमति

स्मार्ट मीटर को लेकर व्यापारियों और उपभोक्ताओं की आशंकाएं दूर करने के लिए विद्युत वितरण खंड श्रीनगर ने व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, सटीक रीडिंग और बिलिंग प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारियों ने अधिक बिल, रीडिंग और मीटर की विश्वसनीयता से जुड़े सवाल उठाए, जिनका यूपीसीएल अधिकारियों ने जवाब देते हुए पारदर्शी तरीके से कार्य करने का भरोसा दिया। बैठक में सहमति बनी कि उपभोक्ताओं के सहयोग से स्मार्ट मीटर प्रतिस्थापन का कार्य सुचारु रूप से किया जाएगा। साथ ही तकनीकी रूप से संभव होने पर इच्छुक उपभोक्ताओं की सहमति से कुछ समय तक पुराने और नए मीटर की रीडिंग का तुलनात्मक परीक्षण भी कराया जा सकेगा। व्यापार संघ और यूपीसीएल अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगाने में सहयोग की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें