फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में मौसम ने बदली करवट, बारिश से तापमान में गिरावट

नैनीताल में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट बदली जिससे शहर का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही, जिसके बाद दोपहर होते-होते तेज बौछारें पड़ने लगीं। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मई की गर्मी के बीच पर्यटकों को हल्की सिहरन का एहसास होने लगा है। तल्लीताल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मॉल रोड और तल्लीताल क्षेत्र में दोपहर के समय बारिश से बचने के लिए लोग छातों और रेनकोट के साथ नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें