नैनीताल में जिला बार एसोसिएशन की 109वीं कार्यकारिणी के लिए हो रहे चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सुबह 10.30 बजे से हो रहे मतदान के तहत 289 मतों के सापेक्ष 61 सदस्य मतदान कर चुके हैं। बता दें कि मंगलवार को टेंडर वोट डाले गए। इस दौरान कुल 16 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि बुधवार को होने वाले मतदान 3. 30 बजे तक होगा। जिसके बाद मतगणना और शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। संयुक्त सचिव सहित कार्यकारिणी के चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। चुनाव में सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद बहुगुणा शंकर चौहान मुकेश चंद्र शिवांशु जोशी जुटे हैं।