फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: डीएसी कोड फेर में फसी ग्रामीणों के सिलिंडर की बुकिंग

पीरूमदारा क्षेत्र में बीते लंबे समय से गैस सिलेंडर की आपूर्ति से लोग परेशान है। वहीं बीते कुछ दिनों से डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) नंबर नहीं आने से लोगों को सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल पा रही है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीरूमदारा इंडेन गैस एजेंसी में 5895 उपभोक्ता है। इसमें 25 कॉमर्शियल जबकि 5870 घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं। यहा हर दिन 300 से 350 सिलेंडर की डिमांड है। लेकिन बीते कुछ सप्ताह से 1200 उपभोक्ताओं की बुकिंग पेंडिंग है। लेकिन डीएसी नंबर नहीं आने से ग्रामीण उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए भटकना पड़ रहा है। गैस एजेंसी के प्रबंधक दीपक आर्या ने बताया कि डीएसी की समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें