फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर मलबा गिरने से आवाजाही ठप, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब के पास सड़क पर मलबा और सड़क के धंसने से वाहनों की आवाजाही बंद है। वाहनों के बंद होने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते अल्मोड़ा जाने वाले वाहनों को रानीखेत होते हुए भेजा जा रहा है। वहीं काकड़ीघाट के पास पत्थरों के आने से यात्री परेशान हैं। साथ ही छड़ा के पास बोल्डर गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप है। इससे जाम की समस्या बनी हुई है। इधर भीमताल-धानाचूली मोटर मार्ग में पदमपुरी के पास सड़क में नाला आने से आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें