रामनगर के प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में पहले मवरात्र पर पहली बार केवल एक हज़ार श्रद्धालुओं ने ही माता के दर्शन किए। पहली बार इतनी कम संख्या में लोग श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इससे प्रसाद व्यापारी काफ़ी चिंतित रहे। मंदिर के पुजारी मनोज पांडेय ने बताया कि मंदिर के टीले में सुरक्षात्मक कार्य जारी है। इससे पहली बार माता के दर्शन मंदिर नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि मूल मंदिर में माता के दर्शन नहीं होने से श्रद्धालु काफ़ी भ्रमित रहे। इसके चलते लक्ष्मी नारायण मंदिर में केवल पांच सौ से एक हज़ार श्रद्धालु ही दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष तक हर वर्ष नवरात्र पर 20 से 40 हज़ार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते थे।