फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: एनएसएस स्वयंसेवकों ने खेल मैदान में चलाया स्वच्छता अभियान

गायत्री जोशी Updated Thu, 05 Feb 2026 03:38 PM IST

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल के स्वयंसेवकों की ओर से खेल मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल व नारायण नगर वार्ड के सभासद भगवत सिंह रावत ने स्वयंसेवकों को मास्क और दस्ताने वितरित किए। डॉ. खेतवाल ने कहा ऐसे अभियानों से समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भावना आर्या, सुरेश सिंह, राजेश कुमार लोहनी, रजनीश भुटानी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें