फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नैनीताल रोड की दुकानों पर चला बुलडोजर

नगर निगम हल्द्वानी ने रोडवेज से मंगलपड़ाव तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया है। सोमवार को निगम ने चार दुकानों को बुलडोजर से तोड़ दिया। इस कारण सड़क पर दिनभर रुक-रुककर लंबा जाम लगता रहा। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट और कर अधीक्षक महेश पाठक के नेतृत्व में नगर निगम की टीम सुबह 11:30 बजे सिंधी चौराहे पहुंची। यहां निगम की टीम ने दो दुकानों को तोड़ा। इसके साथ ही निगम की टीम ने मंगलपड़ाव पर एक दुकान को तोड़ा। निगम ने अपनी पांच दुकानों की छत भी कटर से काटनी शुरू कर दी है। अतिक्रमण तोड़ने के दौरान नैनीताल रोड पर तिकोनिया से मंगलपड़ाव तक करीब रुक-रुककर जाम लगता रहा। यातायात निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में ट्रकों के अलावा टैक्सी, निजी वाहन, दोपहिया वाहन, मालवाहक, रोडवेज बसें, स्कूली बसें व एंबुलेंस फंसी रहीं। हालांकि पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में लगी रही। शहर के व्यापारियों का कहना था कि पुलिस-प्रशासन को अतिक्रमण पर यातायात प्लान के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए जिससे आम जनमानस को दिक्कतें न हों। सहायक नगर आयुुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि जब तक अतिक्रमण की जद में आ रही दुकानों को नहीं तोड़ा जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें